{"_id":"66b01b4f936767212809703c","slug":"after-buying-clothes-from-a-businessman-he-was-handed-fake-notes-worth-rs-250-lakh-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-114554-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: व्यापारी से कपड़ा खरीदकर 2.50 लाख रुपये के नकली नोट थमाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: व्यापारी से कपड़ा खरीदकर 2.50 लाख रुपये के नकली नोट थमाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 निवासी एक व्यापारी से 2.50 लाख रुपये का कपड़ा खरीदकर नकली नोट देने का मामला सामने आया है। व्यापारी की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 निवासी रोहित भूटानी ने दी शिकायत में बताया कि करीब आठ वर्षों से रेडीमेड कपड़ों का व्यापार कर रहे हैं। जितेंद्र नामक व्यक्ति ने रेडीमेड कपड़ों की खरीद के लिए उसने संपर्क किया था।
जून 2024 में आरोपी ने 2.50 लाख रुपये के कपड़े खरीदे। आरोपी ने कैश में भुगतान किया। आरोपी ने सेक्टर-20 के बाजार में पैकेट में रुपये सौंपे। वे रुपये लेकर घर चले गए। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अन्य को भुगतान करना था। उन्होंने पैकेट खोलकर नोटों की गिनती की तो उसमें नकली नोट निकले। उन्होंने आरोपी के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों फोन बंद थे।