फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Advertisement given to sell sofa, instead of giving money online, 41 thousand rupees were withdrawn from the account

सोफा बेचने का दिया विज्ञापन, ऑनलाइन रुपये देने की जगह खाते से निकाल लिए 41 हजार रुपये

Thu, 22 Jul 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Advertisement given to sell sofa, instead of giving money online, 41 thousand rupees were withdrawn from the account
पिंजौर। ओएलएक्स पर ठगों ने सोफा खरीदने के नाम पर पिंजौर निवासी को झांसे में लेकर 41 हजार रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता सुषमा सिंह निवासी धर्मपुर कॉलोनी पिंजौर ने बताया कि उन्होंने अपना सोफा सेट सेल करने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। इसके जवाब में उनके पास 10 मिनट के भीतर ही एक कॉल आई। कॉल करने वाली पार्टी सोफा खरीदने को तैयार थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि शातिर ठगों ने उनसे पैसा लेने का तरीका पूछा तो उन्होंने सोफा खरीदने के लिए पैसा उन्हें घर पर देने की मांग की। परंतु ठगों ने झांसे में लेकर सोफा खरीदने के बदले पैसा गूगल पे के माध्यम से देने की बात कही। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने बेटे से बात की और गूगल एकाउंट का नंबर मांगा। उसके बाद शातिर ठग जैसा कहता गया उसके बेटे ने वैसा ही किया। इसी दौरान उसके बैंक एकाउंट से 41 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस नंबर से उनके पास कॉल आई थी, उस नंबर से महिला और पुरुष दोनों ही बात कर रहे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed