फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Adventure sports will be launched in Morni today, Chief Minister Manohar Lal will reach Udankhatole

मोरनी में आज होगा साहसिक खेलों का शुभारंभ, मुख्यमंत्री मनोहर लाल उड़नखटोले से पहुंचेंगे

Wed, 29 Sep 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Adventure sports will be launched in Morni today, Chief Minister Manohar Lal will reach Udankhatole
मोरनी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को टिक्कर ताल में विभिन्न साहसिक खेलों का शुभारंभ करेंगे। पैरासेलिंग, पैरामोटर और पानी में चलने वाले जैट स्की का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद इलाके में सैलानियों की संख्या में काफी इजाफा होगा। उधर, उपायुक्त से लेकर एसडीएम और पर्यटन निगम के उच्च अधिकारी लगातार दौरा कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं। बुधवार को भी उपायुक्त पंचकूला विनय प्रताप सिंह व टूरिज्म निगम की सीईओ व एमडी ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

खेल गतिविधियों को शुरू करने के लिए पर्यटन निगम ने ग्रामीणों से 20 एकड़ जमीन एक साल की लीज पर ली है। टेंडर अलॉट करने पर जो बजट प्राप्त होगा, उसका कुल 20 प्रतिशत ग्रामीणों को दिया जाएगा। इसके लिए जमीन देने वाले लोगों की एक सोसायटी बनाई गई है, जिनसे लिखित में इसका एग्रीमेंट किया गया है। इससे पर्यटन से जुडे़ लोगों और छोटा मोटा व्यवसाय करने वाले ग्रामीणों के साथ साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

नाराज न हों मुखिया, मोरनी को चमकाने में लगे सरकारी बाबू
मुख्यमंत्री की नजरों में चमकने के लिए सरकारी बाबू अपने अपने कार्यालयों से जुडे़ अधूरे कार्यों को पूरा करने में लगे हुए हैं। सड़कों पर पैचवर्क का कार्य करना हो या फिर साफ सफाई से लेकर अन्य कामों को दिन रात लगकर पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस व सीआईडी विंग भी चप्पे चप्पे पर नजर बनाऐ हुए है। किसानों के विरोध प्रर्दशन से निपटने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। वहीं पुलिस कमिश्नर सौरव सिंह ने भी बुधवार को टिक्करताल को दौरा किया। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अपने उड़नखटोले से टिक्करताल पहुंचेंगे। इसके लिए हैलीपैड भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed