फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Admissions will be done in Dr. Mangal Sen Medical College from this session

Panchkula News: डॉ. मंगल सेन मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से होंगे दाखिले

Wed, 26 Jun 2024 07:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Admissions will be done in Dr. Mangal Sen Medical College from this session
घग्गर से सटे सेक्टर-32 में कॉलेज बनने पर सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में लगेंगी कक्षाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। डॉ. मंगल सेन मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से दाखिले होंगे। मेडिकल कॉलेज के लिए जब तक नए भवन का निर्माण नहीं होता, तब तक सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में 100 सीटों पर एमबीबीएस की कक्षाएं लगाई जाएंगी। एचएसवीपी ने सेक्टर-32 में मेडिकल काॅलेज बनाने के लिए 30.20 एकड़ भूमि पहले ही चिन्हित की हुई है। मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सिलसिले में मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विधानसभा भवन उच्चस्तरीय बैठक की।
अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई के लिए 500 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल का प्रयोग किया जाएगा। लेबोरेट्री और लेक्चर हॉल के लिए भवन देखने के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी अगले एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। घग्गर से सटे सेक्टर-32 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) करीब 30 एकड़ भूमि पर 650 करोड़ रुपये की लागत से भव्य इमारत बनाएगा। इमारत का निर्माण पूरा होने तक सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं लगाई जाएंगी। इस नागरिक अस्पताल को नर्सरी के तौर पर प्रयोग किया जाएगा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि गत वर्ष ही तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कॉलेज के लिए भूमि देने और एचएसवीपी द्वारा इसके निर्माण के लिए मंजूरी दे चुके हैं। हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की तमाम साइटों का ब्योरा लेकर विस अध्यक्ष के साथ बैठक करने पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के अधिकतर मापदंडों पर खरा उतर रहा है।
विज्ञापन

बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि एचएसवीपी ने सेक्टर-32 में मेडिकल कालेज बनाने के लिए 30.20 एकड़ भूमि पहले ही चिन्हित की हुई है। एचएसवीपी ही इस पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेगा। यह भूमि माजरी चौक से पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाते वक्त घग्गर पुल पार कर बाईं ओर मुख्य सड़क से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में की थी घाेषणा
बीते 10 अप्रैल 2022 को पंचकूला में आयोजित जन विकास महारैली में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर में मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद से ही विस अध्यक्ष इस परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कालेज पंचकूला की बड़ी महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके बनने से पूरे क्षेत्र में विकास की नई बयार बहेगी। इससे जहां लोगों को उच्च स्तर की चिकित्सीय सेवा उपलब्ध होगी, वहीं चंडीगढ़ पीजीआई, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 का बोझ भी कम होगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा, महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार, स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. आरके पूनिया, पंचकूला के डीसी डॉ. यश गर्ग समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed