{"_id":"647cf42ab9ecac55c7034fb4","slug":"admission-in-colleges-will-not-be-easy-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-1855-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आसान नहीं होगी कॉलेजों में दाखिले की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आसान नहीं होगी कॉलेजों में दाखिले की राह
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। स्कूल की पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में दाखिले की राह आसान नहीं होगी। इसमें मनचाहे संकाय में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में काफी होड़ रहेगी। जिले के कॉलेजों में स्नातक के विभिन्न कोर्सों की कुल 4290 सीटें हैं और इस सत्र में हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई से 6200 विद्यार्थी 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इससे एक सीट पर एक से ज्यादा विद्यार्थी दाखिले की दौड़ में होंगे। विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय सहित प्रोफेशनल कोर्स बीसीए में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन होगा। जिले के पांच कालेजों में दाखिले के लिए पहले भी मारामारी होती रही है। अभी दाखिला कार्यक्रम जारी नहीं जारी हुआ है। इसके बावजूद विद्यार्थी पूछताछ के लिए पहुंच रहे हैं।
मेरिट सूची के बाद बची हुई सीटों पर काॅलेज ऑफलाइन भी काउंसलिंग करेंगे। इस बार हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जुलाई तक दाखिले की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम जल्द जारी होगा।
दूरवर्ती शिक्षा और विवि विकल्प राह मुश्किल
कॉलेजों में सीटें भरने के बाद करीब 1910 विद्यार्थी दाखिले से वंचित रहेंगे। इनके पास उच्च शिक्षा के लिए केवल दूरवर्ती शिक्षा या निजी विश्वविद्यालयों में रूख करने का विकल्प होगा। दूरवर्ती शिक्षा के लिए इग्नू व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल जाएगा। लेकिन रेगुलर पढ़ाई के लिए यहां पर अन्य जिलों के विद्यार्थी भी आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की स्थिति
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी से 12वीं में कुल पास विद्यार्थी-- -- 3250
सीबीएसई बोर्ड में 12वीं में कुल पास विद्यार्थी-- -- -- -- -2950
किस कॉलेज में कितनी सीटें
कॉलेज सीटें
सेक्टर-1 पीजी कॉलेज 1260
सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय 840
कालका कॉलेज 840
बरवाला कॉलेज 600
रायुपररानी कॉलेज 430
मोरनी कॉलेज 320
कॉलेज में दाखिले का कार्यक्रम जल्द जारी होगा। नए सत्र के दाखिले के लिए अभी तक गाइडलाइन नहीं आई है। स्नातक और स्नातकोत्तर के दाखिले इस बार उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से किए जाने हैं। जुलाई से नया सत्र शुरू होगा। -बबीता वर्मा, प्रिंसिपल, सेक्टर-1 पीजी कॉलेज
विज्ञापन
मेरिट सूची के बाद बची हुई सीटों पर काॅलेज ऑफलाइन भी काउंसलिंग करेंगे। इस बार हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जुलाई तक दाखिले की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम जल्द जारी होगा।
विज्ञापन
दूरवर्ती शिक्षा और विवि विकल्प राह मुश्किल
कॉलेजों में सीटें भरने के बाद करीब 1910 विद्यार्थी दाखिले से वंचित रहेंगे। इनके पास उच्च शिक्षा के लिए केवल दूरवर्ती शिक्षा या निजी विश्वविद्यालयों में रूख करने का विकल्प होगा। दूरवर्ती शिक्षा के लिए इग्नू व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल जाएगा। लेकिन रेगुलर पढ़ाई के लिए यहां पर अन्य जिलों के विद्यार्थी भी आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की स्थिति
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी से 12वीं में कुल पास विद्यार्थी
सीबीएसई बोर्ड में 12वीं में कुल पास विद्यार्थी