फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Administration did not make arrangements to avoid waterlogging before monsoon: Pradeep Chaudhary

कालका विधानसभा में प्रशासन ने समय रहते नही किए जलभराव के इंतजाम-प्रदीप चौधरी

Thu, 30 Jun 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Administration did not make arrangements to avoid waterlogging before monsoon: Pradeep Chaudhary
पिंजौर। मानसून से पहले प्रशासन की ओर से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कालका विधानसभा क्षेत्र में बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह बात कालका से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने एसडीएम और बीडीपीओ के साथ इस समस्या को लेकर बात करने के बाद कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिंजौर की विश्वकर्मा कॉलोनी में एंजेल पब्लिक स्कूल के नजदीक बने घरों में बारिश का पानी घुस गया। इसके अलावा अन्य गांव में भी कई जगह पर पानी घुसने की शिकायत आ रही है। विधायक ने कहा कि हर बार बरसात में गांवों और शहरों में जलभराव की समस्या होती है, इसका प्रमुख कारण है कि पानी की निकासी के लिए प्रयोग में लाए गए पाइप बहुत छोटे हैं, इसलिए जिम्मेदार अफसरों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। जलभराव से निपटने के इंतजाम के लिए समय रहते दिशानिर्देश जारी होने चाहिए थे। चौधरी ने कहा कि पानी की निकासी और सफाई न होने से लोगों में डेंगू, हैजा, चिकनगुनिया, टायफाइड, मलेरिया आदि कई प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा पैदा होगा। सरकार विकास के लिए दावे तो बहुत करती है, लेकिन विकास के नाम पर मात्र दिखावा ही रह गया है।
विज्ञापन

शहर की सफाई, बिजली, पानी, रोड पर लगने वाला जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। प्रदीप चौधरी ने कहा कि शासन प्रशासन को चाहिए था कि बारिश के मौसम में जहां पहले भी जलभराव की दिक्कत आती है वहां पहले से ही नालियों, नालों आदि की साफ सफाई की व्यवस्था पर ध्यान देता, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। विधायक प्रदीप चौधरी ने मोरनी के गांव थाना के पास हुई लैंड स्लाइडिंग को लेकर कहा कि जिस प्रकार से ठेकेदार पहाड़ों को जरूरत से ज्यादा तोड़ रहे हैं, इस कारण इस प्रकार के प्राकृतिक नुकसान झेलने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से यह सब काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed