फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Administration Cracks Down on Identified Crimes; Two New Cases of Heinous Crimes Added to the List

Panchkula News: चिह्नित अपराधों पर प्रशासन सख्त, जघन्य अपराधों के दो नए मामले सूची में शामिल

Thu, 28 May 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Administration Cracks Down on Identified Crimes; Two New Cases of Heinous Crimes Added to the List
उपायुक्त बोले- अपराधियों को सजा और पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता, पुलिस को गवाही सुनिश्चित करने के निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय सभागार में चिन्हित अपराधों को लेकर गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगीन मामलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में जघन्य अपराधों के दो नए मामले सूची में शामिल किए गए, जबकि पोक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट के दो मामलों को सूची से हटाया गया।
उपायुक्त ने कहा कि अपराधियों को सजा और पीड़ितों को न्याय दिलाना समिति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने जिला में दर्ज संगीन अपराधों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में कुल 106 मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें 99 पुराने और सात नए मामले शामिल रहे। इनमें महिलाओं के विरुद्ध अपराध, जघन्य अपराध, पासपोर्ट एक्ट, हरियाणा पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, एनडीपीएस कमर्शियल क्वांटिटी और गैंगवार से जुड़े मामले शामिल हैं। चर्चा के बाद एक नए मामले को चिन्हित अपराध की श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में सभी साक्ष्य मजबूती से जुटाए जाएं और अदालत में प्रभावी पैरवी की जाए, ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई के लिए न्यायालय से अनुरोध करने के भी निर्देश दिए।
ेबैठक में उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को अपनी गवाही समय पर अदालत में पहुंचकर दर्ज करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed