फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Aditya and Pankaj won the shooting championship, Aditya topped the pistol shooting in the ISSF category, Pankaj Mukhija was the frontrunner in the rifle

आदित्य और पंकज ने जीती शूटिंग चैंपियनशिप, आईएसएसएफ कैटेगरी में आदित्य पिस्टल शूटिंग में शीर्ष पर रहे, पंकज मुखीजा राइफल में रहे सबसे आगे

Tue, 06 Jul 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Aditya and Pankaj won the shooting championship, Aditya topped the pistol shooting in the ISSF category, Pankaj Mukhija was the frontrunner in the rifle
पंचकूला। फर्स्ट मार्क-10 आईएसएसएफ शूटिंग कप में आदित्य और पंकज ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। हॉलमार्क पब्लिक स्कूल की शूटिंग रेंज में पिस्टल की ओवरऑल चैंपियनशिप में आदित्य (जूनियर शूटर) ने गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने 233 अंक हासिल किए। दूसरी तरफ राइफल इवेंट की ओवरऑल चैंपियनशिप पंकज ने जीती और 237 अंकों के साथ शीर्ष पर जगह बनाई। पिस्टल कैटेगरी में आदित्य ने शुरू से ही बढ़त बनाई और किसी को आगे निकलने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

जूनियर मैन कैटेगरी में खेल रहे आदित्य ने 240 में से 233 अंक लेकर चैंपियन ऑफ चैंपियंस का टाइटल हासिल किया। उसके बाद दूसरे स्थान पर उन्हीं की कैटेगरी में खेल रहे सरबजोत सिंह रहे। उन्होंने 240 में से 231 अंक अपने नाम किए। बॉबी कौशिक तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर मैन कैटेगरी के इस शूटर ने 240 में से 210 अंक हासिल किए। इस कैटेगरी में सभी एज-ग्रुप के शूटर हिस्सा ले रहे थे और सभी के स्कोर के बाद विजेता का फैसला किया गया। कैटेगरी में सर्बजोत सिंह ने बेस्ट स्कोर लगाया। उन्होंने 600 में से 582 अंक जुटाए। दूसरी ओर राइफल में पंकज मुखीजा ने बाजी मारी। पंकज एयर मैन सेक्शन में खेल रहे थे और उन्होंने 240 में से 237 अंक हासिल करने के बाद गोल्ड मेडल जीता। उनके बाद चैंपियन ऑफ चैंपियंस में दो वुमन शूटर्स पहुंचीं।
विज्ञापन

दिया चोपड़ा में यूथ वुमन में हिस्सा लेकर फाइनल में 240 में से 234 अंक हासिल करने के बाद सिल्वर मेडल जीता जबकि रशमीत कौर ने भी इसी कैटेगरी में हिस्सा लेकर ब्रांज मेडल जीता। उन्होंने 240 में से 215 अंक हासिल किए। गोल्ड मेडलिस्ट पंकज ही इस कैटेगरी के बेस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 600 में से 594 अंक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसएसएफ पिस्टल
सीनियर मैन: बॉबी (गोल्ड), टिनजीत(सिल्वर), विनय (ब्रांज)
सीनियर वुमन: प्रियंका (गोल्ड), आंचल (सिल्वर), लक्ष्मी (ब्रांज)
जूनियर मैन: सर्बजोत सिंह (गोल्ड), आदित्य(सिल्वर), शुभजीत(ब्रांज)
जूनियर वुमन: आरिहा (गोल्ड), कुशल(सिल्वर)
यूथ मैन: चेतन (गोल्ड), सूजल(सिल्वर), हिमांशु (ब्रांज)
सब-यूथ मैन: अजय (गोल्ड), तेजस (सिल्वर), सूर्यांश (ब्रांज)
सब-यूथ वुमन: एंजलिना (गोल्ड), अदिति (सिल्वर), सीरत (ब्रांज)
सब सब यूथ मैन: दिलराज (गोल्ड), अयान (सिल्वर)
आईएसएसएफ राइफल
सीनियर मैन: पंकज (गोल्ड), नलिन (सिल्वर)
सीनियर वुमन: वंशिखा (गोल्ड), नीतू (सिल्वर)
जूनियर मैन: लक्ष्य (गोल्ड)
जूनियर वुमन: सोनल (गोल्ड), प्रथा (सिल्वर)
यूथ मैन: ताज (गोल्ड), तिलक (सिल्वर), हरमनजोत (ब्रांज)
यूथ वुमन: दिया (गोल्ड), रशमीत (सिल्वर), अनुरीत (ब्रांज)
सब यूथ मैन: पुरुराज (गोल्ड), गंतव्य (सिल्वर)
सब यूथ वुमन: लाव्या (गोल्ड), हरसिमरन (सिल्वर), ओजस्वी (ब्रांज)
सब सब यूथ वुमन: काश्वी (गोल्ड)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed