{"_id":"6795437d374f759b8c088e52","slug":"adgp-rajesh-kumar-and-nilabh-kishore-will-get-the-presidents-medal-pkl-office-news-c-16-1-pkl1082-617264-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एडीजीपी राजेश कुमार व नीलाभ किशोर को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एडीजीपी राजेश कुमार व नीलाभ किशोर को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल
विज्ञापन
चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के मौके पर विशिष्ट सेवाओं के लिए पंजाब के दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) इंटेलिजेंस राजेश कुमार जायसवाल और एडीजीपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) नीलाभ किशोर शामिल हैं। गृह मंत्रालय की तरफ से सभी 15 पुलिसकर्मियों के नामों की घाेषणा की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने पुरस्कार विजेता पुलिस अधिकारियों को बधाई दी।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) लुधियाना रेंज धनप्रीत कौर और पीपीएस अधिकारी एआईजी फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट तेजिंदरजीत सिंह को भी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा इंस्पेक्टर इंदरदीप सिंह, इंस्पेक्टर अमरीक सिंह, इंस्पेक्टर जगरूप सिंह, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, एसआई बलबीर चंद, एसआई इकबाल सिंह, एसआई सतीश कुमार, एसआई बलवीर चंद, एसआई लखवीर सिंह, एसआई डिंपल कुमार, एसआई हरविंदर कुमार, एएसआई सुखबीर सिंह और एएसआई हरपाल सिंह शामिल हैं।