फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Additional holiday special toy train will run on Kalka-Shimla railway line from today

Panchkula News: कालका-शिमला रेलमार्ग पर आज से चलेगी अतिरिक्त हाॅली-डे स्पेशल टॉय ट्रेन

Mon, 18 Dec 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Additional holiday special toy train will run on Kalka-Shimla railway line from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कालका। विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलमार्ग पर रेलवे 18 दिसंबर से अतिरिक्त हाॅली-डे स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। सोमवार से शुरू होने वाली यह ट्रेन 15 जनवरी 2024 तक चलेगी। यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखकर इसको बढ़ाया भी जा सकता है। साल की बची छुट्टियां, क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानियों का आवागमन शुरू हो गया है।
सैलानियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। हर साल हजारों की संख्या में सैलानी स्नो फाॅल देखने भी शिमला पहुंचते हैं। रेलवे के अनुसार इस बार सैलानियों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है। इस वजह से सैलानियों की सुविधा के लिए रेलवे हेरिटेज मार्ग पर सभी सुविधाएं बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


यह रहेगा समय

हॉलीडे स्पेशल ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:20 बजे चलेगी जोकि शाम 6:30 बजे शिमला पहुचेंगी। शिमला से यह ट्रेन सुबह 9:40 बजे चलेगी जोकि दोपहर 3:05 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुचेंगी। इस ट्रेन में कुल सात कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हेरिटेज ट्रैक पर हो रहा छह ट्रेनों का संचालन

- कालका-शिमला टॉय ट्रेन (52457) समय सुबह 03:45 बजे

- कालका- शिमला स्पेशल टॉय ट्रेन (04506) समय सुबह 04:45

- कालका-शिमला मेल (52453) समय सुबह 06:20 बजे

- कालका-शिमला शिवालिक एक्सप्रेस (52451) समय सुबह 05:45 बजे

- हिम दर्शन एक्सप्रेस (52459) समय सुबह 07:00 बजे

- हिमालयन क्वीन (52455) समय दोपहर 11:55 बजे




सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक हॉलीडे स्पेशल ट्रेन सोमवार से कालका-शिमला के बीच चलाई जा रही है। -मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed