फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Actor Satish Kaushik known as 'Calendar' left for Pinjore film city

Panchkula News: पिंजौर फिल्म सिटी की ख्वाहिश लिए चले गए ''कैलेंडर'' के नाम से मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक

Fri, 10 Mar 2023 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Actor Satish Kaushik known as 'Calendar' left for Pinjore film city
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। फिल्म जगत में ''''''''कैलेंडर'''''''' के नाम से मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक सतीश कौशिक हरियाणा के पिंजौर में फिल्म सिटी की दिल में ख्वाहिश लिए चले गए। बीती रात करीब 2.30 बजे गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। स्थानीय कलाकारों और सतीश कौशिक ने हरियाणा सरकार से पिंजौर में फिल्म सिटी बनाने की मांग की थी। सीएम मनोहर लाल को बताया था कि पिंजौर और मोरनी में फिल्म शूटिंग के लिहाज से बेहतर लोकेशन हैं। साथ ही फिल्म सिटी के निर्माण के बाद हरियाणा के कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के साथ साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उनकी मांग पर राज्य सरकार ने 2021 के बजट में फिल्म सिटी बनाने का घोषणा की थी। जहां फिल्म सिटी बनाया जाना है, वह जगह उद्योग और कमर्शियल साइट के लिए विभाग की ओर से पहले जगह छोड़ी गई थी। इसी को लेकर विभाग के आला अधिकारियों की बैठक होनी है, जिसके बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।

फिल्म सिटी के निर्माण के बाद लगेगा लाइट-कैमरा और एक्शन का तड़का

पिंजौर-मोरनी की हसीन वादियों में जल्द पॉलीवुड, बॉलीवुड के कलाकार लाइट-कैमरा और एक्शन का तड़का लगाएंगे, क्योंकि पिंजौर एचएमटी के सेक्टर-29 में 60 एकड़ में बनने वाली फिल्म सिटी के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पांच करोड़ में कंसल्टेंट नियुक्त कर लिया है। यहां 60 एकड़ में पीपीपी के तहत एक हजार करोड़ की लागत से फिल्म सिटी तैयार की जाएगी। विभाग के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ड्रीम प्रोजेक्ट मुंबई, हैदराबाद व विदेशों की फिल्म सिटी पर आधारित होगा। इसकी संभावनाएं कंसल्टेंट तलाश रहा है। इस प्रोजेक्ट पर इस साल काम शुरू हो जाएगा। इस फिल्म सिटी को हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी की तर्ज पर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन नेशनल हाईवे से जुड़ी होगी फिल्म सिटी

पिंजौर की फिल्म सिटी तीन किलोमीटर के दायरे में तीन नेशनल हाइवे से जुड़ी होगी। इनमें पंचकूला-शिमला हाईवे, पिंजौर-बद्दी, पिंजौर बाईपास (सूरजपुर से बद्दी) इसके अलावा फिल्म सिटी के नजदीक रेलवे लाइन, हिली एरिया भी है जो शूटिंग के लिहाज से बेहतर साबित होगा। दरसअल, बॉलीवुड का प्रत्येक निर्देशक यहां की हसीन वादियों को कैमरे में कैद करना चाहता है, लेकिन यहां शूटिंग करने के लिए निर्देशकों को कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। आधुनिक स्टूडियो का अभाव यहां सबसे अधिक है। जरूरी नहीं है कि फिल्म के सभी दृश्य खुली वादियों में ही फिल्माए जा सकते हैं, कुछ दृश्यों को स्टूडियो में भी फिल्माया जाता है, जिसके लिए पूरी यूनिट को मुंबई लौटना पड़ता है। यह सुविधा पंचकूला जिले के पिंजौर स्थित फिल्म सिटी में मिलेगी तो हरियाणा मिनी बॉलीवुड के नाम से जाना जाने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड के निर्देशकों की बनेगा पहली पसंद

मोरनी और पिंजौर पहाड़ी क्षेत्र होने के साथ ही ऐतिहासिक किले और ग्रामीण इलाकों को भी सहेजे है। पिंजौर और मोरनी दोनों ही जगह हिमाचल को कनेक्ट करने के साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ से सटा हुआ है। ऐसे में शूटिंग के लिए लोकेशन और एडिटिंग के लिए अच्छे स्टूडियो यहां आसानी से मिल जाएंगे। बता दें कि बॉलीवुड के निर्देशक हिमाचल, पिंजौर व मोरनी की वादियों को अपने कैमरे में कैद करना चाहते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में ज्यादा दिन रुक नहीं पाते, यदि हिमाचल के नजदीक पिंजौर में फिल्म सिटी का निर्माण होता है तो हरियाणा के कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।



फिल्म सिटी में क्या क्या होगा

-इन और आउट डोर स्टूडियो

-रेलवे स्टेशन सेटअप

-मंदिर और अस्पताल का सेटअप

-सेंट्रल प्लाजा

-गांव का सेट

-प्राइवेट बोट सेट

-रिकाॅर्डिंग थिएटर

-फोटोग्राफी स्टूडियो

-पार्क रेजिडेंशियल अपार्टमेंट

-फाइव स्टार होटल

-ऑडिटोरियम



हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पांच करोड़ में कंसल्टेंट नियुक्त कर लिया है। वहीं लैंड यूज को लेकर बैठक होनी है। एक माह के अंदर प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। यह सीएम मनोहर लाल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट का एचएसवीपी के सीए खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

-एनके पायल, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed