फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action will be taken on careless sanitation workers and supervisors

लापरवाह सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजर पर होगी कार्रवाई

Tue, 12 Jan 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on careless sanitation workers and supervisors
मेयर कुलभूषण गोयल को पुष्पगुच्छ देकर बधाई देते लोग। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। शहर का सौंदर्यीकरण और सही ढंग से सफाई अहम है। हर वार्ड में पार्षदों की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र में सफाई की समुचित व्यवस्था करें। जहां पर सफाई कर्मचारी लापरवाही बरतते हैं वहां पर कर्मचारी और सुपरवाइजर की सीधी जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई होगी। हर वार्ड में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति भी रोजाना चेक होगी। यह बात पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने भाजपा और जजपा के पार्षदों की अनौपचारिक बैठक में कही। मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि शहर को साफ, सुंदर और हराभरा रखने के लिए कुछ चुनौतियां हैं, जिनका सभी को मिलकर मुकाबला करना है। सभी मिलकर प्रयास करेंगे तो सफलता जल्दी मिलेगी। गोयल ने कहा कि यह बैठक भाजपा-जजपा पार्षदों के साथ इसलिए रखी गई है, ताकि आपसी चर्चा हो सके।
विज्ञापन

जल्द बुलाएंगे निगम हाउस की बैठक
मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि जल्द ही नगर निगम की हाउस की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सभी 20 वार्डों के विकास के लिए एजेंडों को पास किया जाएगा और कामों में तेजी लाई जाएगी। अनौपचारिक बैठक में वार्ड नंबर-8 से पार्षद हरेंद्र मलिक ने सेक्टर-19 रेलवे ओवर ब्रिज का मुद्दा उठाया और कहा कि इस काम की धीमी गति के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कुलभूषण गोयल ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की तो पता चला कि रेलवे द्वारा अपने एरिया का टेंडर निकालकर काम दे दिया गया है, जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की ओर से अपने क्षेत्र में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

मीटिंग में उठा स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा
वार्ड नंबर-5 से भाजपा पार्षद जय कौशिक ने सेक्टर की सभी स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदलवाने और एक एप बनवाने की मांग की, जिस पर शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई हो। गोयल ने कहा कि इस पर भी काम प्रगति पर है। वार्ड नंबर 4 की पार्षद सोनिया सूद ने सेक्टर-8, 9 और 10 में बरसात के पानी की सही निकासी ना हो और सेक्टरों में लोगों के घरों में पानी खड़ा होने की बात रखी। गोयल ने कहा कि सभी मुद्दों को हाउस की बैठक में पास करवाया जाएगा। कुलभूषण गोयल ने कहा कि नगर निगम में अब पूरी पारदर्शिता से काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट पार्टनरशिप की बहुत जरूरत
मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि पंचकूला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्राइवेट पार्टनरशिप की बहुत अधिक जरूरत है। लोग यहां रहते हैं, लेकिन काम दूसरी जगह करते थे, लेकिन अब आशा है कि लोग यहीं पर अपना पैसा इंवेस्ट करेंगे, जिससे रोजगार के साधन बढ़ेंगे और पंचकूला आत्मनिर्भर बन सकेगा। गोयल ने कहा कि पंचकूला में जो इंडस्ट्री लगाना चाहते हैं, बैंक्वेट हाल बनाना चाहते हैं, कॉलोनियां काटना चाहते हैं उनके लिए सरकार द्वारा विशेष रियायतें दी जा रही हैं। अब ऐसा नहीं है कि कोई 100 एकड़ एरिया चाहिए। नगर निगम एरिया में कोई भी प्रोजेक्ट आता है वह 5 से 10 एकड़ में भी लगाया जा सकता है, जैसे पहले मोहाली और जीरकपुर में लग रहे थे।

पंचकूला में जमीन की दरें काफी कम
कुलभूषण गोयल ने दावा किया कि यहां पर बाकी क्षेत्रों के मुकाबले जमीन की दरें भी कम है, पूरा क्षेत्र नगर निगम द्वारा डबल किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) देकर बनवाए जाएंगे, किसी को भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। माधव गोशाला ट्रस्ट के चेयरमैन कैलाश मित्तल, प्रधान तेजपाल गुप्ता, महामंत्री वीरेंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष जीवन जिंदल ने गोयल को उनके कार्यालय में पहुंचकर बधाई दी। अमरावती रेजीडेंट्स एसोसिएशन की ओर से शमशेर शर्मा, नाडा मंडल भाजपा के प्रधान राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुलभूषण गोयल को मेयर का कार्यभार संभालने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed