फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action: Two accused arrested in the case of supply of fake brand goods

कार्रवाई : नकली ब्रांड के सामान की सप्लाई मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Feb 2022 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
Action: Two accused arrested in the case of supply of fake brand goods
पंचकूला। नकली ब्रांड का नमक, साबुन और हारपिक बेचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार निवासी महादेव कॉलोनी सूरजपुर और जोगिंद्र सिंह निवासी गांव चुन्ना भट्टी चंडीमंदिर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेजा है। आरोपी जोगिंद्र सिंह के पास से नकली टाटा नमक की 374 भरी थैली, हारपिक की 525 भरी बोतल, 500 डिटॉल साबुन और डाबर गुलाब की 177 भरी बोतल बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि विक्की कुमार नकली टाटा नमक, साबुन और हारपिक सहित अन्य ब्रांड का सामान बनाकर जोगिंद्र सिंह के डिपार्टमेंटल स्टोर पर बेचता है। यह ग्राहकों की ब्रांड के नाम पर नकली सामान बेचते हैं। पुलिस ने जानकारी के आधार पर दबिश दी। दबिश देने के बाद विक्की के पास से पुलिस ने सामान बरामद किया है। विक्की की तरफ से जोगिंद्र सिंह को डिलीवरी दी गई थी। वह सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। चंडीमंदिर प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें अन्य व्यक्ति को सामान सप्लाई किए जाने के मामले की जांच जारी है। पुलिस की तरफ से हर पहलू पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed