फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action Taken Over Misconduct Towards Journalist; Two Policemen Sent to Reserve Lines

Panchkula News: पत्रकार से दुर्व्यवहार पर कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sat, 09 May 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Action Taken Over Misconduct Towards Journalist; Two Policemen Sent to Reserve Lines
डीसीपी ने शुरू कराई विभागीय जांच, पुलिस कमिश्नर बोले- पत्रकारों के सम्मान से समझौता नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में पंचकूला पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर शुक्रवार को पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसीपी कार्यालय पहुंचा और डीसीपी सृष्टि गुप्ता से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकार के साथ हुए कथित अभद्र व्यवहार और पुलिस कर्मियों के रवैये को गंभीर मुद्दा बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ने तुरंत संज्ञान लिया और सब इंस्पेक्टर सौरव रावत तथा एएसआई गुरमेज सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार, अभद्रता या अनैतिक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed