{"_id":"623e2448f1b3c911f23f8484","slug":"action-stone-pelting-on-the-team-of-municipal-corporation-that-went-to-remove-the-encroachment-the-in-charge-bled-pkl-office-news-pkl445693541","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई : अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर पथराव, इंचार्ज लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई : अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर पथराव, इंचार्ज लहूलुहान
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की टीम शुक्रवार को गांव अभयपुर में अतिक्रमण हटाने गई तो लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें नगर निगम टीम के इंचार्ज मोहन लाल के सिर में चोट लगी है। पथराव के बाद आरोपी नगर निगम की गाड़ी की चाबी भी छीनकर फरार हो गए। सूचना पाकर सेक्टर-20 थाना पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन पूरे जोर-शोर से लगा हुआ है। इसी के तहत नगर निगम की टीम शुक्रवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे गांव अभयपुर पहुुंची। नगर निगम के अधिकारी मोहन लाल ने सड़क पर अतिक्रमण करके बैठे रेहड़ी फड़ी वालों को जगह खाली करने के लिए कहा। उन्होंने रेहड़ी फड़ी वालों से कहा कि जिन लोगों को सेक्टर-19 में वेंडिंग जोन का लाइसेंस मिल गया है, वे शिफ्ट कर लें। लेकिन लोग जाने को तैयार नहीं थे।
नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने लगी तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने नगर निगम की टीम पर पथराव शुरू कर दिया। नगर निगम अधिकारी मोहन लाल के सिर में चोट पहुंची और वे लहूलुहान हो गए। उन्हें उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया। नगर निगम की गाड़ी के चालक विजय ने बताया कि वह गाड़ी को स्टार्ट करने लगा तभी किसी व्यक्ति ने गाड़ी पर पथराव किया। इससे गाड़ी शीशा टूट गया। जब वह गाड़ी से निकलने लगा तो किसी ने उसके हाथ से गाड़ी की चाबी छीन ली और मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।