फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action: Campaign against encroachment continues, four challans were cut, six street vendors seized, anti-encroachment squad of Municipal Corporation launched a campaign on Sector-20, 21, Maheshpur, 412 Road

कार्रवाई : अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी, चार के चालान काटे, छह रेहड़ियां जब्त, नगर निगम की अतिक्रमणरोधी दस्ते ने सेक्टर-20, 21, महेशपुर, 4/12 रोड पर चलाया अभियान

Thu, 15 Jul 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Action: Campaign against encroachment continues, four challans were cut, six street vendors seized, anti-encroachment squad of Municipal Corporation launched a campaign on Sector-20, 21, Maheshpur, 412 Road
पंचकूला। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। नगर निगम के दस्ते ने बुधवार को शहर के सेक्टर 21, 20, महेशपुर, 4/12 रोड से अतिक्रमण हटाकर छह रेहड़ियों को भी जब्त किया। इसके साथ ही चार अन्य रेहड़ी वालों का एक-एक हजार रुपये का चालान काटा। इसी कार्रवाई को आगे बढ़ाकर टीम ने सेक्टर-20 से शिकायत मिलने पर मार्केट के बाहर लगे एक काउंटर को जब्त किया। इसके साथ ही महेशपुर में एक वेल्डिंग की दुकान के बाहर पड़े सामान को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन

नगर निगम ने स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। उप नगर निगम आयुक्त अमन ढांडा ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चल रही है। उन्होंने चालान भुगतने वालों से कहा कि यदि वे लोग आगे नहीं माने तो उनका अगला चालान 1000 की जगह 2500 रुपये का होगा। इसके बाद भी लोग अतिक्रमण से बाज न आये तो इनका चालान 2500 की जगह 5000 रुपये का किया जाएगा। साथ ही इनका सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। अमन ढांडा ने बताया कि अतिक्रमण ड्राइव के दौरान पुलिस का भी सहयोग नगर निगम को मिल रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के उप निगम आयुक्त अमन ढांडा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही आने वाले दिनों में पंचकूला अतिक्रमण मुक्त होगा। शहर में कहीं पर भी रेहड़ी लगी हुई नहीं दिखेगी और साथ ही दुकानदार भी अपनी दुकान के बाहर अतिक्रमण करना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का किसी का रोजगार छीनने का इरादा नहीं है। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों से अपील की है कि वे ऐसा न करें और अपनी रेहड़ी लगाने वाले अपनी रेहड़ी को एक जगह पर खड़े न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed