फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ACs are being installed in all the wards including emergency in Civil Hospital

Panchkula News: सिविल अस्पताल में इमरजेंसी सहित सभी वार्डों में लगवाए जा रहे एसी

Tue, 24 Jun 2025 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
ACs are being installed in all the wards including emergency in Civil Hospital
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी, महिला वार्ड और बच्चों के वार्ड में एसी लगाने का काम शुरू कर दिया है। प्रपोजल के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर अभी तक 17 एसी खरीदे गए हैं। यह एसी जरूरत को देखते हुए इमजरेंसी वार्ड में चार एसी लगाए गए हैं। इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों के रूम में भी एक एसी लगाया है। एक एसी नर्सिंग ऑफिसर और एक एसी इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की दिक्कत को देखते हुए तीन एसी लगाए गए हैं। बच्चों और महिलाओं के वार्ड के अलावा लेबर रूम में भी एसी लगाए जा रहे हैं। इन एसी के लगने के बाद मरीजों, डॉक्टर व अन्यों को राहत मिली है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने ऐसा है सिविल अस्पताल, यहां इलाज करवाना है तो पंखा साथ लेकर आए शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग जागा है। सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि अस्पताल की एसी लगाने और मरम्मत का काम पीडब्ल्यूडी विभाग करीब 20 लाख की लागत से कर रहा है। इसके अलावा अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर पानी भरने सहित सभी जगह की लीकेज को ठीक कराया जा रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीज को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, साफ-सफाई वाले कर्मचारियों और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी जगह पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed