फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ACP gave information about prevention of women crimes

महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम के लिए कार्यशाला में एसीपी ने दी जानकारी

Sun, 22 May 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
ACP gave information about prevention of women crimes
पंचकूला। एसीपी ममता सौदा के नेतृत्व में महिला व बाल विरुद्ध अपराधों पर वीरवार को पुलिस लाइन में वर्कशॉप आयोजित की गई। वर्कशाप का मुख्य उद्देश्य महिला और बाल अपराधों पर रोक लगाना है। वर्कशाप में जिला पंचकूला की सभी महिला अनुसंधानकर्ता (मुख्य सिपाही से इंस्पेक्टर) महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज को महिला व बाल विरुद्ध अपराधों के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वर्कशाप के दौरान रितिका सैणी सीन ऑफ क्राइम अधिकारी ने महिला और बाल विरुद्ध अपराधों में कब्जे में लिए हुए पलंदो पर संपूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा संगीन अपराधों में घटनास्थल पर किस प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए इसकी जानकारी दी। महिला थाना एसएचओ नेहा चौहान ने महिला व बाल विरुद्ध अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं डरे नहीं, अगर किसी प्रकार को कोई समस्या होती है तो वह डॉयल 112 पर कॉल करें। महिला दुर्गा शक्ति एप और थाना में स्थापित महिला हेल्पडेस्क से मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed