फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Achievement: 77-year-old Wazir Chand of Panchkula won five medals in the National Master Athletics Championship

उपलब्धि : राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पंचकूला के 77 वर्षीय वजीरचंद ने झटके पांच मेडल

Mon, 06 Dec 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Achievement: 77-year-old Wazir Chand of Panchkula won five medals in the National Master Athletics Championship
पंचकूला। राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के आठ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें डॉ. वजीरचंद गोयल ने 75 प्लस आयुवर्ग में सर्वाधिक पांच मेडल हासिल किए हैं। इसमें दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। 27 से 30 नवंबर तक में वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें 23 राज्यों के 35 से 100 आयुवर्ग में पुरुष और महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा से करीब 250 खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में शिरकत की। इसमें पंचकूला के 14 खिलाड़ी शामिल हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में 77 गोल्ड, 63 सिल्वर और 45 ब्रांज मेडल हासिल किए हैं। यहां लगातार प्रदेश ने पांचवीं बार जीत दर्ज की है। वहीं मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पंचकूला के आठ खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।
विज्ञापन

पहले प्रयास में स्वर्ण पद जीता
सेक्टर-12ए में निवासी 77 वर्षीय वजीर चंद गोयल ने 65 वर्ष की आयु में पहली बार हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। पहले प्रयास में ही वजीर चंद ने एक स्वर्ण, दो सिल्वर पदक हासिल किए। वह हरियाणा सिंचाई विभाग से 2003 में एक्सईएन के पद से रिटायर हुए हैं। इसके बाद से वे लगातार हर साल मास्टर एथलेटिक्स मीट में हिस्सा ले रहे हैं। अब तक इंटरनेशनल, नेशनल व स्टेट लेबल पर खेलों में 50 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं। वजीर चंद की सबसे बड़ी उपलब्धि वर्ष-2019 में खेलों में सराहनीय काम करने के लिए इंडिया बुक्स ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया। उन्होंने लगातार चार साल नेशनल लेबल 4 गुणा 400 मीटर रिले रेल में 70 प्लस आयुवर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्हें जिला प्रशासन ने भी सम्मानित किया था। खेलों के साथ-साथ डॉ. वजीर चंद गोयल ने पढ़ाई में भी रिकार्ड बनाए हैं। रिटायमेंट के बाद चार विषयों में एमए एमएससी की डिग्री हासिल की और वैदिक योगा में पीएचडी भी किया है।
विज्ञापन

आठ खिलाड़ियों के प्रदर्शन
- 80 प्लस आयुवर्ग में पंचकूला की ऊषा शर्मा ने 100 मीटर और 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में दो स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए हैं।
-75 प्लस आयुवर्ग में पंचकूला सेक्टर 12ए निवासी डॉ. वजीर चंद गोयल ने पांच मेडल हासिल किए हैं। इसमें दो स्वर्ण, 100 मीटर रेस और एक 200 मीटर दौड़। वहीं रिले रेस में दो रजत पदक, 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 70 प्लस आयुवर्ग में दयानंद शॉटपुट ने कांस्य पदक जीता।
- 60 प्लस आयुवर्ग में सेक्टर एक पीजी कॉलेज की शिक्षिका रजनी भल्ला ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया
-55 आयुवर्ग में जसवंत राय ने 5 किमी वाक में कांस्य पदक जीता
-50 प्लस आयुवर्ग में राजेश बोरा ने दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक हासिल किए हैं।
-50 प्लस आयुवर्ग में सीमा शर्मा ने 80 मीटर हर्डल रेस में कांस्य पदक हासिल किया है
-45 प्लस आयुवर्ग में गुलशन कुमार ने दस हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed