फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused who committed fraud in the name of committee worth crores of rupees arrested

Panchkula News: करोड़ों रुपये की कमेटी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2024 05:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Accused who committed fraud in the name of committee worth crores of rupees arrested
पंचकूला। कमेटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक सैनी गांव गढ़ी कोटाहा रायपुररानी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव गढ़ी कोटाहा और आसपास के क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने आरोपी दीपक सैनी के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और धमकियों देने की शिकायत रायपुररानी थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी थी। लोगों ने दी शिकायत में बताया कि 2018-2019 में दीपक सैनी के साथ एक कमेटी शुरू की गई थी, जिसमें उन्होंने अपनी किस्तें भरी थीं। लेकिन जब राशि वापस लेने का समय आया तो आरोपी दीपक सैनी कमेटी का पैसा लेकर भाग गया। कुछ समय बाद आरोपी वापस आया और ग्रामीणों से 2-3 साल का समय मांगा, यह कहते हुए कि उसके पास पैसे नहीं हैं। वह कुछ समय बाद वह पैसे वापस कर देगा। 2024 तक भी आरोपी ने पैसे वापस नहीं किए हैं। जब भी लोगों पैसे मांगने आरोपी के घर जाते तो दीपक उन्हें धमकियां देता था। वह कहता था कि अगर उन्होंने दोबारा पैसे मांगे या उनके घर आए, तो उन पर आत्महत्या करने का झूठे मामले दर्ज करा देगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed