{"_id":"66c3dbc6ceb2b8dff0091fc4","slug":"accused-who-cheated-rs-142-lakh-in-the-name-of-getting-visa-arrested-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-114970-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वीजा दिलाने के नाम पर 1.42 लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वीजा दिलाने के नाम पर 1.42 लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमडीसी निवासी युवती को चीन का वीजा दिलाने के नाम पर 1.42 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को एमडीसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रोहित जीरकपुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने चीन का वीजा लेने के लिए एजेंट रोहित को डिजिटल माध्यम से 12 हजार रुपये का भुगतान किया था। रोहित ने शिकायतकर्ता को अपना पासपोर्ट मोहाली पते पर भेजने को कहा।
शिकायतकर्ता ने कहे अनुसार पासपोर्ट भेज दिया। 16 अगस्त 2023 को रोहित ने शिकायतकर्ता को सूचित किया कि 17 अगस्त को उन्हें वीजा के साथ पासपोर्ट प्राप्त होगा। इसके लिए उन्हें फ्लाइट की टिकट बुक करनी होगी। शिकायतकर्ता ने टिकट बुक करने के लिए 37 हजार रुपये का और भुगतान किया। इसके बाद आरोपी ने मुद्रा बदलने के लिए शिकायतकर्ता को कार्ड मांगा। आरोपी ने स्वाइप करके 95 हजार रुपये से अधिक निकाल लिए। शिकायतकर्ता को अपना पासपोर्ट या कोई रिफंड नहीं मिला है। आरोपी ने वीजा दिलाने के नाम पर शिकायतकर्ता से कुल 1.42 हजार रुपये ठग लिए थे। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।