{"_id":"6a08d5e481f0db7cee04d1e3","slug":"accused-of-stealing-mobile-phone-during-election-celebrations-arrested-panchkula-news-c-87-1-pan1011-136515-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चुनावी जश्न में मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चुनावी जश्न में मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भीड़ का फायदा उठाकर की वारदात, साथी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम चुनाव परिणामों के दौरान जीत के जश्न में उमड़ी भीड़ के बीच मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जींद निवासी राजेश कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई है। अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जींद, हिसार और फतेहाबाद जिलों में चोरी, लड़ाई-झगड़ा और शराब तस्करी सहित 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके साथी की तलाश में छापे मार रही है।
जानकारी के अनुसार 13 मई को सेक्टर-14 पंचकूला में नगर निगम चुनाव परिणामों के दौरान भाजपा की जीत का जश्न चल रहा था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर कई लोगों के मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ली गई।
विज्ञापन
एक शिकायत पर थाना सेक्टर-14 पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसके बाद जांच क्राइम ब्रांच-19 को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में एएसआई सतीश कुमार की टीम ने 15 मई को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोन और नकदी आरोपी के साथी के पास हैं। पुलिस रिमांड के दौरान दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।