फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused of murder of woman outside the house brought on production warrant

Mohali News: घर के बाहर महिला की हत्या के आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाए

Sat, 20 Apr 2024 07:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 20 Apr 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder of woman outside the house brought on production warrant
डेराबस्सी गोलीकांड : दोनों आरोपी मेडिकल के लिए डेराबस्सी के अस्पताल लाए गए
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान एक को पैर और दूसरे को हाथ में लगी थी गोली


संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। मुबारकपुर-रामगढ़ रोड पर गांव दफरपुर की गुरु नानक कॉलोनी में 12 फरवरी को घर के बाहर बैठी 55 वर्षीय सरोज की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को मुबारकपुर पुलिस रोपड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोनों को वापस जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस दोनों आरोपियों को मेडिकल के लिए डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल लेकर आई थी। दोनों आरोपियों को स्पेशल सेल ने 9 मार्च को मोहाली के पास से गिरफ्तार किया था, इस दौरान दोनों को गोलियां लगी थीं। एक को बाजू में और दूसरे को पैर में गोली लगी थी। दोनों का ऑपरेशन किया गया, जिसमें दोनों के पैर और हाथ में रॉड डाली गई थी। एक आरोपी वॉकर की मदद से चल रहा था।
उन्हें लाने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी रोपड़ जेल में बंद थे, जिन्हें पूछताछ के लिए तीन दिन के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। समय पूरा होने पर उन्हें कोर्ट में पेश कर वापस जेल छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में मुबारकपुर पुलिस मृतक महिला की बहू के मामा सुभाष निवासी जींद हरियाणा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
यह हत्या सुभाष ने दो भाड़े के शूटरों से कराई थी। सरोज का अपनी बहू से झगड़ा रहता था। एक दिन इस मामले को निपटाने के लिए सुभाष उनके घर आया, जिसे सरोज ने अपनी भांजी से नहीं मिलने दिया और सभी के सामने उसे अपमानित किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसी बात पर आरोपी सुभाष सरोज से रंजिश रखता था और उसकी हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद 25 हजार रुपये में भाड़े के दो शूटरों को सरोज की हत्या का जिम्मा सौंपा गया था। उनकी पहचान हिसार के 40 वर्षीय नरेश और 25 वर्षीय अक्षय के रूप में हुई। सरोज को गोली मारकर भाग रहे दोनों आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन दोनों ने अपना चेहरा बांध रखा था। मोबाइल लोकेशन से सुराग मिलने के बाद पुलिस सुभाष तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed