{"_id":"610c3f1f8ebc3ec2460443cf","slug":"accused-of-cheating-two-crore-rupees-from-agent-arrested-pkl-office-news-pkl4225662184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती से दो करोड़ रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती से दो करोड़ रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। अनाज मंडी में आढ़त का काम करने वाले संजय सिंगला से दो करोड़ की ठगी के आरोपी नितिन सिंगला को पंचकूला डिटेक्टिव स्टॉफ सेक्टर-25 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को सात दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस दो करोड़ की ठगी के मामले में छह आरोपियों को पकड़ने और पैसे की रिकवरी करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार करने के लिए यह रिमांड मांगा है। 23 जुलाई को रायपुररानी पुलिस ने छह आरोपियों पर शिकायतकर्ता संजय सिंगला की शिकायत पर केस दर्ज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नई अनाज मंडी रायपुररानी में उनकी आढ़त की दुकान है। वह किसानों से अनाज और अन्य पैदावार खरीदकर सरकारी एजेंसियों और अन्य प्राइवेट ग्राहकों को आढ़त पर बेचने का काम करते हैं। अपनी दुकान की देखरेख, लेनदेन, हिसाब-किताब और बही खातों में कार्य के लिए नितिन और हर्ष सिंगला ने 12 साल से अकाउंट का काम संभाल रखा था।
किसानों की शिकायत के बाद चला पता
संजय सिंगला को किसानों की तरफ से शिकायत मिली कि बिना किसी अनाज की खरीद के उनके परिवार के सदस्यों और उनके नाम के चेक खातों में जमा करवाए जा रहे हैं। चेक जारी कर किसानों से आरोपी हर्ष सिंगला और नितिन सिंगला नकद राशि वापस ले रहे हैं। लगातार शिकायत मिलने के बाद संजय सिंगला ने ऑडिट सीए से करवाया। ऑडिट में पता चला कि आरोपी नितिन सिंगला और हर्ष सिंगला ने मिलकर दो करोड़ रुपये का गबन किया है।
1.20 करोड़ की एफडी करवाई
सीए की ओर से की गई जांच में पता चला कि आरोपी हर्ष सिंगला और नितिन सिंगला की तरफ से 1.20 करोड़ रुपये की एफडी बनवाकर बैंक में जमा कराई गई है। बाकी पैसा भी उन्होंने अपने रिश्तेदार के खातों में डाली है। दो करोड़ के गबन की बात हर्ष सिंगला और नितिन सिंगला ने मान ली है। इसके बाद भी रुपये संजय सिंगला को वापस नहीं किया गया। पैसा मांगने पर संजय सिंगला को आरोपियों ने धमकाया। इस पर रायपुररानी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हर्ष सिंगला, नितिन सिंगला हर्ष की पत्नी निशा सिंगला, नितिन की पत्नी दुर्गा रानी, श्वेता और मां मधु सिंगला पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सभी अकाउंट की डिटेल बैंक से मांगी जाएगी। पैसे की रिकवरी की जाएगी। पुलिस की तरफ से सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।