फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused of cheating of 15 lakhs arrested in the name of getting job

नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Jun 2021 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of 15 lakhs arrested in the name of getting job
पंचकूला। महिला को पीजीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी के आरोपी को कालका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव कुमार निवासी गांव कोट मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पुलिस ने पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस पैसे की रिकवरी के लिए कई जगह दबिश देगी। इस दौरान इसमें शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए भी पुलिस लगातार कई जगह दबिश दे चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दीक्षा वासी कालका ने पुलिस उपायुक्त पंचकूला को शिकायत दी कि आरोपी संजीव कुमार ने उसे पीजीआई में स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। दीक्षा से यह पैसा आरोपी संजीव ने अक्तूबर 2019 से 9 जनवरी 2020 के दौरान लिया था। पैसे लेने के बाद भी दीक्षा की नौकरी नहीं लगी। उन्होंने संजीव कुमार को पैसे वापस करने के लिए कहा तो वह टाल मटोल करने लगा। कालका पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed