फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused of assault on salon owner got remand

सैलून मालिक पर हमले के आरोपियों को मिला रिमांड

Thu, 26 Nov 2020 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Accused of assault on salon owner got remand
पंचकूला। सेक्टर-15 के सैलून मालिक को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। जहां आरोपी कार्तिक, नवरत्न को दो दिन के रिमांड पर भेजा है। वहीं, प्रद्युमन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीनों आरोपी इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले हैं। वहीं, 24 नवंबर को प्रद्युमन की शादी थी पुलिस उसे घोड़ी से उतारकर गिरफ्तार कर ले गई थी।
विज्ञापन

सेक्टर-15 चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी राहुुल, मोहित, राकेश और रवि पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सैलून मालिक जमील उर्फ चांद बलटाना का रहने वाला है। उसने राजीव कॉलोनी निवासी युवती को शादी में जाने से रोका था। इस बात को लेकर उसका युवती से विवाद हो गया था। विवाद के बाद युवती ने अपने भाई राहुल को फोन कर दिया। फोन करने के बाद आरोपी प्रद्युमन, कार्तिक, नवरत्न, राहुल, मोहित, राकेश और रवि को लेकर पहुंचा। इसी बीच सैलून मालिक जमील से बहस के साथ उससे हाथापाई हो गई। हाथापाई के बाद आरोपी कार्तिक ने उसे चाकू मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed