फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused denied bail in fake work visa case

Panchkula News: फर्जी वर्क वीजा मामले में आरोपी को नहीं मिली जमानत

Sat, 14 Mar 2026 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accused denied bail in fake work visa case
पंचकूला। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में जेल में बंद आरोपी गुरचरण सिंह को अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुरचरण सिंह, निवासी मेहंदपुर, नवांशहर (पंजाब), ने खुद को वर्क परमिट धारक बताकर कई ग्राहकों को फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इटली में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। जांच में पता चला कि टीआरसी और ऑफर लेटर फर्जी थे और किसी ग्राहक की विदेश यात्रा नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अभियोजन ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी के खातों में करीब 31.5 लाख रुपये और 17.5 लाख नकद दिए गए थे, कुल मिलाकर लगभग 48.25 लाख रुपये की ठगी की गई। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की भूमिका और बाकी गवाहों के बयान को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, गुरचरण के खिलाफ पंजाब में इसी तरह के छह अन्य मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed