फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused arrested in case of sexual exploitation and blackmailing of a minor

Panchkula News: नाबालिग से यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Dec 2025 11:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of sexual exploitation and blackmailing of a minor
पंचकूला। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 5 दिसंबर को चंडीमंदिर थाने में पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसके पति के दोस्त के बेटे ने उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर जून से सितंबर माह के बीच उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ गलत काम किया। घटना के समय पीड़िता की आयु 17 वर्ष थी। हालांकि शिकायत दर्ज होने तक वह 18 वर्ष की हो चुकी थी। शिकायत के अनुसार आरोपी ने पीड़िता के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इसके डर से किशोरी इतने समय तक चुप रही। यह मामला तब सामने आया जब किशोरी को शारीरिक पीड़ा हुई और उसने अपनी मां को इस बारे में बताया। यह भी सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी दोनों के परिवार मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच कर रही महिला एएसआई निर्दोष ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज होने के मात्र तीन दिन के अंदर यानी 8 दिसंबर को आरोपी को पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed