{"_id":"684b25b1fa68e286cf0ead6b","slug":"accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-sending-people-to-australia-rs-13-lakh-recovered-during-remand-panchkula-news-c-87-1-pan1009-123603-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ऑस्ट्रलिया भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के दौरान 13 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ऑस्ट्रलिया भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के दौरान 13 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
पंचकूला। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 13 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड की टीम ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर ठगी की थी। आरोपी से ठगी की रकम बरामद कर ली गई है। एंटी इमिग्रेशन टीम ने आरोपी को कोट में पेश किया जहां से उसे 5 दिन रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक अमरावती एनक्लेव के रहने वाले आजाद सिंह पुत्र सूरत सिंह ने 2024 में 13 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि फर्जी एजेंट कमलेश झा ने उनके पोते कुनाल को स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर नकली वीजा बनाकर ठगी की। आरोपी कमलेश खरड़ जिला मोहाली पंजाब में किराए पर रहता है। वह मूलरूप से जिला समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है। शिकायत के आधार पर पिंजौर थाना में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।