{"_id":"682f832692798fccfb086524","slug":"accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-sending-abroad-panchkula-news-c-87-1-pan1009-122933-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 23 May 2025 01:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 23 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट ने 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
आरोपी के खिलाफ पंजाब में दर्ज हैं 8 मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को रोपड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। वीरवार को उसे पंचकूला कोर्ट में पेश किया, जहां से चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। शिव कुमार निवासी गुरदासपुर पंजाब ने शांति नगर कालका निवासी रीता रानी से करीब साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए थे। रीता रानी ने मार्च 2021 में मोहाली स्थित द औसी एजुकेशन नामक फर्म के पास कनाडा जाने के लिए आवेदन किया था। फर्म के मालिक शिव कुमार के साथ-साथ नेहा गुप्ता और गुरिंदर नामक व्यक्तियों ने इसके लिए चार लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने पूरा भुगतान कर दिया लेकिन फर्म ने कनाडा नहीं भेजा।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शिव कुमार के खिलाफ पंजाब में भी ठगी के आठ मामले दर्ज हैं।