फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused arrested for chain snatching in Panchkula turns out to be an SPO.

Panchkula News: पंचकूला में चेन स्नैचिंग में पकड़ा आरोपी निकला एसपीओ

Wed, 15 Jul 2026 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for chain snatching in Panchkula turns out to be an SPO.
सेक्टर-5 में युवती से सोने की चेन झपटकर भाग रहा था आरोपी
विज्ञापन

एएसआई ने पीछा कर दबोचा; बाइक से चाकू और नंबर प्लेट पर लगी काली टेप बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 में युवती से सोने की चेन झपटकर भागने के आरोप में गिरफ्तार युवक के पुलिस विभाग में तैनात स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) होने का खुलासा होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी की पहचान नारायणगढ़ निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सेक्टर-16 पुलिस चौकी में तैनात था। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम सेक्टर-5 स्थित विशाल मेगामार्ट के पास एक युवती पैदल अपने घर जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट और चेहरे पर कपड़ा बांधे बाइक सवार युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार होने लगा।
विज्ञापन

संयोगवश उसी समय अपनी निजी कार से गुजर रहे एएसआई विकास आनंद की नजर वारदात पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल आरोपी का पीछा किया और कुछ दूरी पर अपनी कार से उसकी बाइक को टक्कर मारकर रोक लिया। बाइक से गिरते ही आरोपी को एएसआई और उनकी पत्नी ने काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पंचकूला पुलिस में एसपीओ के रूप में कार्यरत है और सेक्टर-16 पुलिस चौकी में तैनात था।
पुलिस ने आरोपी की बाइक की जांच की तो नंबर प्लेट पर काली टेप चिपकाकर वास्तविक नंबर छिपाया गया था। टेप हटाने पर बाइक का असली नंबर सामने आया। तलाशी के दौरान बाइक से एक चाकू भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। जांच इस पहलू पर भी की जा रही है कि आरोपी अकेले अपराध करता था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे।

मामले के सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed