फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused acquitted in case of culpable homicide

Panchkula News: गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी बरी

Tue, 12 Nov 2024 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Accused acquitted in case of culpable homicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। गैर इरादतन हत्या के मामले में जिला अदालत ने एक युवक को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। बरी होने वाले युवक की पहचान अजय शर्मा निवासी पिंजौर के रूप में हुई है। चंडीमंदिर पुलिस ने युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामले दर्ज किया था, लेकिन कोर्ट में आरोपी के खिलाफ आरोप साबित नहीं हो सके। इसी के चलते कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया।

प्रीतम चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 फरवरी 2020 को सुबह नौ बजे के करीब उसके गांव रायपुर के रहने वाले एक युवक से पता चला कि उसके भाई दयाल चंद का चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास एक्सीडेंट हो गया है। वह सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में दाखिल है। वह अस्पताल पहुंचा तो पता चला उसके भाई की मृत्यु हो चुकी है। प्रीतम ने बताया कि उसका भाई गांव गुमथला गया था। वह रात करीब नौ बजे गुमथला से पैदल नदी के रास्ते बीड़ घग्गर होकर टोल प्लाजा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा तो किसी वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed