{"_id":"6712f209226ca45a4c0e7e84","slug":"accused-acquitted-in-blackmailing-and-threatening-girl-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-116459-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: युवती को ब्लैकमेल करने और धमकी देने के मामले में आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: युवती को ब्लैकमेल करने और धमकी देने के मामले में आरोपी बरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। युवती को धमकी और ब्लैकमेल करने के मामले में जिला अदालत ने आरोपी युवक को सबूतों के अभाव के चलते बरी कर दिया है। बरी होने वाले युवक की पहचान सिद्धार्थ मुंशी निवासी सेक्टर-20 के रूप में हुई है। सेक्टर-20 पुलिस ने युवक को धमकी देने और ब्लैक मेलिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
सेक्टर-20 निवासी युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एक युवक उसकी बेटी को धमकी दे रहा है और ब्लैकमेल कर रहा है। उन्होंने इस बात की जानकारी उसके माता पिता को भी दी थी, लेकिन युवक उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी और ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद युवक के खिलाफ 9 फरवरी 2021 को मामला दर्ज किया था।