फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accident: Two people riding a bike returning after celebrating died, one injured

हादसा : जश्न मनाकर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक घायल

Sun, 02 Jan 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accident: Two people riding a bike returning after celebrating died, one injured
पंचकूला। जश्न मनाकर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों की पहचान हो गई है। देर रात सेक्टर-6/7 की डिवाइडिंग पर हुए हादसे में दुर्गा प्रसाद (22) और चंडीचरण (34) की मौत हो गई थी। गंभीर घायल होने के कारण जितेंद्र (30) को पीजीआई रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे एमडीसी की तरफ से बाइक सवार तीन लोग ट्रैफिक लाइट से सेक्टर- 6 की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान सामने से एक क्रेन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बुरी तरह से घायल हो गया। क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर-7 थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान दुर्गा प्रसाद (22) और चंडीचरण (34) के रूप में हुई है। वहीं तीसरे घायल आरोपी की पहचान जितेंद्र (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्गा प्रसाद मूलरूप से गोंडा उत्तर-प्रदेश का रहने वाला था। वह सेक्टर-4 हरिपुर में रहता था। वहीं चंडीचरण मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। वह सेक्टर-26 में रहता था। वहीं जितेंद्र कुमार भी सेक्टर-4 हरिपुर में रहता है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गंभीर घायल होने पर जितेंद्र कुमार को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। दोनों मृतकों दुर्गा प्रसाद और चंडीचरण का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस ने बताया कि बाइक पर ट्रिपलिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। तीनों युवकों के सिर पर हेलमेट नहीं था। सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed