{"_id":"5d4742848ebc3e6d250dc40e","slug":"accident-pkl-office-news-pkl346524777","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क में आवारा पशु आने पर तीन गाड़िया आपस में भिड़ीं, चालक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क में आवारा पशु आने पर तीन गाड़िया आपस में भिड़ीं, चालक सुरक्षित
विज्ञापन
सांड़ के सामने आने के कारण फ्लाई ओवर के डिवाइडर पर चढ़ी कार और कार के नीचे फंसी एक्टिवा।
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। जिले में रोजाना लावारिस पशुओं के कारण कोई न कोई हादसे हो रहे हैं। वहीं पंचकूला की सड़कों को कैटल फ्री बनाने के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। रविवार को सेक्टर-20 के फ्लाईओवर के पास कालका शिमला हाईवे पर भी लावारिस पशु के कारण एक बड़ा हादसा हुआ। फ्लाईओवर के पास लावारिस पशु के बीच में आने के कारण देखते ही देखते एक एक्टिवा सहित दो गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं। गनीमत यह रही कि गाड़ियां तो क्षतिग्रस्त हुईं लेकिन किसी को भी चोट नहीं आई।
सेक्टर-26 निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह रविवार शाम करीब 6 बजे अपने घर से कार में जीरकपुर जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-20 के फ्लाईओवर से नीचे उतरे तो उनके सामने जा रहे एक्टिवा चालक ने ब्रेक लगा दी क्योंकि उसके सामने एक सांड़ आ गया था। तभी पीछे आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण उनकी गाड़ी आगे जा रहे एक्टिवा सवार से टकरा गई। इसमें दोनों कारें व एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि गनीमत यह रही कि किसी को गहरी चोट नहीं आई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कारों को सेक्टर-20 थाने में पहुंचाया गया।
सेक्टर-20 थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि सांड़ के कारण दुर्घटना होने के मामला आया था। लेकिन किसी भी चालक को चोट न आने के कारण किसी ने शिकायत नहीं दी। उन्होंने अपनी गाड़ियों को खुद ही ठीक करवाने का फैसला लिया।