फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accident near Tabor petrol pump, bike rider dies

Panchkula News: टाबर पेट्रोल पंप के पास हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 28 Dec 2025 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Accident near Tabor petrol pump, bike rider dies
अज्ञात वाहन की टक्कर से मौली निवासी रवि की जान गई, तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। पंचकूला से रायपुररानी की ओर आ रहे एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा टाबर पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों की मदद से रायपुररानी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान 31 वर्षीय रवि पुत्र राजकुमार निवासी गांव मौली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। फिलहाल शव रायपुररानी अस्पताल में रखा गया है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रवि निजी क्षेत्र में आईटी कार्य से जुड़ा हुआ था और परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जो पशुपालन कर गुजर-बसर करते हैं। रवि अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें दो बेटियां और महज दो माह का एक बेटा शामिल है। हादसे के बाद से गांव मौली और परिवार में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed