{"_id":"68dbb13edd9183bc480916bf","slug":"accident-in-panchkula-vehicle-carrying-devotees-overturned-one-died-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में हादसा: श्रद्धालुओं से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत; 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में हादसा: श्रद्धालुओं से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत; 12 घायल
Tue, 30 Sep 2025 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 Sep 2025 04:00 PM IST
सार
जीरकपुर के रहने वाले करीब 15-20 लोग छोटा हाथी में दोपहर के समय श्री माता मनसा देवी के दर्शनों के लिए गए थे। वहां से दर्शनों के बाद लौटते समय पुराना पंचकूला लाइट पॉइंट से फ्लाईओवर से रवाना हुए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचकूला के श्री माता मनसा देवी से माथा टेककर लौट श्रद्धालुओं से भरा छोटा हाथी सेक्टर-3 के निकट पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई और 10-12 लोग घायल हुए हैं। घटना सोमवार देर रात करीब एक बजे की है। घायलों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल जीरकपुर के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-21 के चौकी इंचार्ज टीम के साथ अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार जीरकपुर के रहने वाले करीब 15-20 लोग छोटा हाथी में दोपहर के समय श्री माता मनसा देवी के दर्शनों के लिए गए थे। वहां से दर्शनों के बाद लौटते समय पुराना पंचकूला लाइट पॉइंट से फ्लाईओवर से रवाना हुए। जैसे ही सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पास फ्लाओवर से नीचे उतरने लगे तो छोटा हाथी अनियत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10-12 घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में एक बच्चे का हाथ कट गया है।