{"_id":"61e07f27539a38770f2ed700","slug":"accident-computer-teacher-dies-inside-car-in-sector-11-market-under-suspicious-circumstances-pkl-office-news-pkl4391815118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा : संदिग्ध परिस्थितियों में सेक्टर-11 बाजार में कार के अंदर कंप्यूटर शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा : संदिग्ध परिस्थितियों में सेक्टर-11 बाजार में कार के अंदर कंप्यूटर शिक्षक की मौत
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित मार्केट में कंप्यूटर टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में कार के अंदर मौत हो गई। मृतक की पहचान कदम सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-11 मार्केट में कार के अंदर एक व्यक्ति मृत दिखा। मार्केट के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच, सीआईए सेेक्टर-26, और सेक्टर-5 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलने के बाद पंचकूला एसीपी विजय नेहरा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बंद कार का दरवाजा खोलकर कंप्यूटर टीचर की बॉडी निकाली। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि टीचर की लाश को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। पंचकूला एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि गाड़ी में मृत मिले व्यक्ति की पहचान कदम सिंह के रूप में हुई है।
शिक्षक मनसूरपुर यमुनानगर का रहने वाला था। गाड़ी के अंदर मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान की गई है। पहचान के बाद व्यक्ति के फोन से उनके परिजनों को जानकारी दी गई। इसके बाद उनके परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व्यक्ति की मौत के मामले में स्थिति साफ होगी।