फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ABVP submitted memorandum on cleanliness and sanitation problems in STUC

Panchkula News: एबीवीपी ने स्टूसी में सफाई और स्वच्छता समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

Tue, 18 Nov 2025 12:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
ABVP submitted memorandum on cleanliness and sanitation problems in STUC

विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्टूडेंट वेलफेयर के डीन को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें स्टूडेंट सेंटर में बिगड़ती सफाई और स्वच्छता की स्थिति पर गहरी चिंता जताई गई।
संगठन ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी से रोजाना हजारों छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले कई हफ्तों से समस्याएं आ रही हैं। शौचालयों की ठीक तरह से सफाई नहीं होने के कारण बदबू आती है। ब्लॉक नालियों की वजह से शौचालयों के अंदर और आसपास पानी भर जाता है, जिससे असुविधा होती है और असुरक्षित माहौल बनता है।
विज्ञापन

एबीवीपी ने स्टूडेंट सेंटर के वाटर कूलरों की सफाई, सर्विसिंग और जांच करवाने की भी जरूरत बताई है ताकि छात्रों को साफ और सुरक्षित पीने का पानी मिल सके। इसके अलावा स्टूडेंट सेंटर के पास कचरे के ढेर भी स्थिति को और खराब कर रहा है। इससे छात्रों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। संस्थान में ऐसी स्थिति बिल्कुल अस्वीकार्य है और इसे तुरंत सुधारा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed