{"_id":"69fcfa1659cdc0ef4d0a8d68","slug":"absconding-accused-arrested-in-six-year-old-ganja-smuggling-case-panchkula-news-c-87-1-pan1011-136131-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: छह साल पुराने गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: छह साल पुराने गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोर्ट में पेश नहीं होने पर घोषित हुआ था भगोड़ा, 1 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने गांजा तस्करी के पुराने मामले में फरार चल रहे भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी छह साल पुराने नशा तस्करी मामले में संलिप्त था और लगातार अदालत में पेश नहीं होने पर उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने घग्गर नदी के पास सेक्टर-27/28 कट पर नाकाबंदी के दौरान कृष्ण कुमार को एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था।
उन्होंने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के दौरान आरोपी फरार हो गया था। अदालत में लगातार पेश न होने पर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
डीसीपी अमरिंदर सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नशामुक्त वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।