फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abortion was done in the hospital of Sector-6 panchkula

पंचकूलाः सेक्टर-6 के अस्पताल में पैसे लेकर हो रहा था गर्भपात, वीडियो वायरल...कमरा किया सील

Sun, 23 Feb 2020 11:13 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 23 Feb 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Abortion was done in the hospital of Sector-6 panchkula
सील किया गया अस्पताल का कमरा - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. पूनम भार्गव द्वारा गर्भपात करने के बदले पैसे मांगने का वीडियो सीमएओ सहित अन्य उच्चाधिकारियों के सामने आया है। वीडियो मिलने के बाद अस्पताल में सनसनी फैल गई। अस्पताल प्रबंधन के आलाधिकारियों ने गाइनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर का कमरा सील कर दिया है। वहीं मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीएमओ के पास शिकायतकर्ता ने वीडियो भेजा है। इसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि चंडीगढ़ की महिला से गर्भपात करने के बदले गाइनोकोलॉजिस्ट एमडी डॉ. पूनम भार्गव ने पैसे मांगे हैं। पैसे मांगने का वीडियो सीएमओ डॉ. जसजीत कौर के पास जैसे ही आया तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता को देखते हुए उन्होंने कमेटी को निर्देश दिया कि सही तरीके से मामले की जांच हो। यह भी कहा कि अगर इस तरह का कोई मामला सामने आएगा तो संबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। कमेटी मामले की जांच अपने स्तर पर शुरू कर चुकी है। कमेटी में गायनी वार्ड की डॉक्टर और आर्थोपेडिक्स के सीनियर डॉक्टर इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन बोला- जांच के बाद पुलिस को देंगे जानकारी
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इस तरह के मामले की सूचना मिलने के बाद मामले की तफ्तीश के लिए सेक्टर-5 थाने की पुलिस सीएमओ दफ्तर पहुंची। इस पर सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने कहा गया कि अभी मामले की अस्पताल प्रबंधन की ओर से जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी जाएगी।

डॉक्टर की बात सामने आने पर अधिकारी बन रहे अनजान

गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. पूनम भार्गव द्वारा गर्भपात के लिए पैसे मांगने का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी अनजान बन रहे हैं। वे इस तरह की कोई जानकारी होने से बच रहे हैं। वहीं कमेटी के डॉक्टर भी वीडियो, ऑडियो की सही जांच समेत सभी पहलुओं पर करने का प्रयास कर रहे हैं। वह इस वीडियों को जांच के लिए लैब में भेजने की तैयारी भी कर रहे हैं।

डॉक्टरों और कर्मियों के बीच बना चर्चा का विषय
डॉक्टर की ओर से गर्भपात के लिए पैसे मांगने का मामला चर्चा का विषय बना रहा। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर ने यह पैसा अस्पताल के बाहर मांगा है। इसका वीडियो सामने आने के बाद यह बात सामने आई है।

पहले भी शौचालय में मिले हैं भ्रूण
सिविल अस्पताल में पिछले साल भी पहले भी शौचालय में नवजात बच्चों के तीन-चार भ्रूण मिले हैं। पुलिस ने इस पर अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की थी। अब इस तरह का मामला सामने आने के बाद डॉक्टर और कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आ सकती है। इस मामले को लेकर दर्जा चार कर्मचारियों की बात भी सामने आ रही है। जांच के बाद सभी बात सामने आएगी।

शिकायतकर्ता ने हमें वीडियो और शिकायत दी है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। जल्द ही कमेटी मामले की जांच की रिपोर्ट सौपेंगी। इसमें जो भी शामिल पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, सिविल अस्पताल, सेक्टर-6

मैं अभी चार दिन से छुट्टी पर चल रही हूं। अगर इस तरह का कोई आरोप मुझ पर लगाया गया है तो कमेटी जांच करेगी। सभी चीजें सामने आ जाएंगी। कमेटी जब भी मुझे जांच के लिए बुलाएगी, मै जांच में शामिल होने जाउंगी।
- डॉ. पूनम भार्गव, गाइनोकोलॉजिस्ट, एमडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed