{"_id":"5e2084fe8ebc3e4b5b6f4d35","slug":"able-2020-chandigarh-and-punjab-will-be-aware-of-fuel-savings-panchkula-news-pkl3633424118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्षम 2020-ईंधन बचत को लेकर जागरूक होंगे चंडीगढ़ और पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्षम 2020-ईंधन बचत को लेकर जागरूक होंगे चंडीगढ़ और पंजाब
विज्ञापन
चंडीगढ़। ईंधन बचत को लेकर एक महीने चलने वाले संरक्षण क्षमता महोत्सव, सक्षम 2020 का वीरवार को चंडीगढ़ से आगाज हो गया। उद्घाटन के मौके पर वक्ताओं ने संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पानी, बिजली, ईंधन और वनों का संरक्षण किया जाए। समय रहते बरती गई सावधानी से भविष्य के संकट से बचा जा सकता है।
चंडीगढ़ सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में समारोह को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले की निदेशक अनिंदिता मित्रा ने कहा कि धरती के प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए बहुत सारी पहल और अभियान शुरू किए गए हैं, लेकिन हमें जरूरत है इन अभियानों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की। उन्होंने समारोह में उपस्थित युवाओं से जिम्मेदार नागरिक के रूप में कार्य करने का आह्वान किया।
तेज उद्योग के राज्यस्तरीय समन्वयक, पंजाब सुजॉय चौधरी ने कहा कि वर्ष 1991 में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए एक अभियान शुरू हुआ था। इसके बाद अब तक संरक्षण को लेकर देश में कई अभियान शुरू किए जा चुके हैं। ऐसे अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, इसलिए संरक्षण महोत्सव के तहत सक्षम 2020 की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर यूटी के राज्यस्तरीय तेल समन्वयक शलभ गुप्ता का शॉल देकर सम्मान भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि तेल संरक्षण को लेकर लोगों को ऑनलाइन शपथ भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
साइकिल रैली 19 जनवरी को
एक महीने के महोत्सव के दौरान रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, हाउसिंग सोसाइटियों और कालोनियों में तेल और गैस संरक्षण पर ग्रुप टॉक्स होंगी। 19 जनवरी को एक साइकिल रैली और 2 फरवरी को वॉकथॉन का आयोजन होगा। 15 फरवरी को महोत्सव का समापन होगा। इसमें निबंध, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।