{"_id":"5e4821818ebc3ee5ce01bacd","slug":"abhay-intoxication-is-spreading-like-corona-virus-in-haryana-panchkula-news-pkl366590858","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभय चौटाला का प्रदेश सरकार पर हमला, बोले- हरियाणा में कोरोना वायरस की तरह फैल रहा नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय चौटाला का प्रदेश सरकार पर हमला, बोले- हरियाणा में कोरोना वायरस की तरह फैल रहा नशा
Sun, 16 Feb 2020 04:25 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
अभय चौटाला।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के जीरो टॉलरेंस वाले बयान का इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने स्वागत करते हुए कहा कि नशे के व्यापार ने हरियाणा के युवाओं को बुरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले रखा है। हरियाणा के उन जिलों में जो पंजाब की सीमा के साथ लगते हैं उनमें नशे का धंधा कोरोना वायरस की तरह अपने पैर मजबूत कर रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में तो एक दिन हरियाणा भी ‘उड़ता हरियाणा’ के नाम से बदनाम हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा है कि नशे के धंधे को समाप्त करने के लिए भाजपा वचनबद्ध है। परंतु केंद्रीय गृह मंत्री के बयान के विपरीत हरियाणा सरकार इस धंधे पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
इनेलो नेता ने कहा कि नशे के व्यापार के बारे वह मुख्यमंत्री व प्रदेश के ग्रह मंत्री को चिट्ठी लिखकर भी सूचित कर चुके हैं कि उनके हलके ऐलनाबाद में चुनाव के दौरान और अब भी नशे का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है। इनेलो नेता ने कहा कि पुलिस छोटे-छोटे नशाखोरों को पकड़ कर अपनी कारगुजारी दिखाकर सरकार की आंखों में धूल झोंक रही है।
विज्ञापन
नशे का धंधा करने वाले बड़े मगरमच्छों पर हाथ डालना पुलिस के बस की बात नहीं है। उनके अनुसार हरियाणा के आगामी विधानसभा बजट स्तर में इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। नशे के धंधे को बंद करवाने के लिये इनेलो हरियाणा में आम आदमी को गांव-गांव जाकर जागरुक करेगी, अगर आवश्यकता हुई तो प्रदेश स्तर पर हर गली, मोहल्ले में आंदोलन भी चलाया जाएगा।