फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP's former district head arrested taking bribe of Rs 4 lakhAAP's former district head arrested taking bribe of Rs 4 lakh

Panchkula News: आप का पूर्व जिला प्रधान चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 09:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 04 Sep 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
AAP's former district head arrested taking bribe of Rs 4 lakhAAP's former district head arrested taking bribe of Rs 4 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला प्रधान सुरेश शर्मा को विजिलेंस ब्यूरो ने वीरवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नगर निगम के अफसरों के नाम पर सात लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। होटल मालिक ने उसे चार लाख रुपये की पेशकश की थी। विजिलेंस को शिकायत देकर योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार करवा दिया। सुरेश शर्मा के खिलाफ पहले भी कथित ब्लैंकमेलिंग के आरोप लगे और शिकायतें हो चुकी हैं। आरोपी किसी न किसी तरीके से शिकायतें वापस करवा देता था।

एसएसपी विजिलेंस लखबीर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। सुरेश शर्मा के खिलाफ उनके फर्नीचर के शोरूम से कई अहम दस्तावेज मिले हैं। जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। आने वाले दिनों में इसी केस में शहर के और लोगों को भी हिरासत में लिया जा सकता है। आरोपी के कब्जे से कुछ अन्य आरटीओ कार्यकर्ताओं के खाली लेटरपैड मिले है। जिन्हें वह खुद ही इस्तेमाल कर विभिन्न विभागों में शिकायतें करता था।
विज्ञापन


लिबर्टी मार्केट के एक होटल कारोबारी ने विजिलेंस को बताया कि वह इलाके में एक होटल का निर्माण कर रहे थे। इस बीच नगर निगम की टीमों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच शुरू की और निगम में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि सुरेश शर्मा नाम का व्यक्ति उनके खिलाफ शिकायतें कर रहा है। उन्होंने सुरेश से संपर्क किया तो पता चला कि वह आप पार्टी का जिला प्रधान रह चुका है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सुरेश ने उनसे सात लाख रुपये की मांग की और बताया कि उक्त राशि में निगम के अफसरों को भी भुगताया जाना है। बाद में मामला चार लाख में सेटेल हो गया। उन्होंने विजिलेंस को शिकायत दी। वीरवार को विजिलेंस की अगुआई में आरोपी सुरेश से बात की गई और उसकी दुकान पर चार लाख लेकर आने की बात तय हुई। वह उक्त पैसे लेकर वहां पहुंच गए। उनके साथ सादे कपड़ों में विजिलेंस की टीम थी। जैसे आरोपी को चार लाख रुपये दिए गए तो उसे विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed