फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP will open the connections of political leaders with alcohol

Punjab: सियासी नेताओं के शराब कारोबारियों से कनेक्शन सामने लाएगी आप, एक्साइज पॉलिसी के विरोध पर होगा पलटवार

Sat, 03 Sep 2022 01:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 03 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

जून 2021 में बादल गांव में अवैध शराब का कारखाना पकड़े जाने के बाद आप नेताओं ने कैप्टन सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करते हुए लंबी थाने का घेराव और मलोट-दिल्ली हाईवे जाम किया था।

विज्ञापन
AAP will open the connections of political leaders with alcohol
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने अपनी सरकार की एक्साइज पॉलिसी का विरोध कर रहे सियासी दलों पर जोरदार पलटवार करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी और सरकार के सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने सूबे के सियासी दलों के ऐसे नेताओं का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है, जो शराब की अवैध फैक्ट्रियों के अलावा सूबे की डिस्टिलरियों में गुपचुप हिस्सेदारी करके शराब के कारोबार से जुड़े हुए हैं। इस संबंध में सरकार ने एक्साइज विभाग और पुलिस को रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश जारी किए हैं। उसके साथ ही शराब की तस्करी और गैर-कानूनी कारोबार पर तेजी से कार्रवाई शुरू करने को कह दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान आम आदमी पार्टी ने ही शराब के अवैध कारोबार और उसमें कांग्रेस व अकाली नेताओं की संलिप्तता के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था। जून 2021 में बादल गांव में अवैध शराब का कारखाना पकड़े जाने के बाद आप नेताओं ने कैप्टन सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करते हुए लंबी थाने का घेराव और मलोट-दिल्ली हाईवे जाम किया था। उस समय यह आरोप लगे थे कि कांग्रेस के कई नेता अवैध शराब के कारोबार में लगे हैं और तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उनका बचाव कर रहे हैं। यह मामला इसलिए भी गरमाया क्योंकि उसी दौरान पंजाब में अवैध शराब पीने के कारण एक सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


आप विधायक और किसान विंग के प्रधान कुलतार सिंह संधवां ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस और अकाली दल के नेता एक साथ मिलकर अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। इसी वजह से गांव बादल में अवैध शराब की फैक्टरी पकड़े जाने पर भी कैप्टन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह मामला यहीं नहीं थमा और कोविड संक्रमण के दौरान राजपुरा में शराब की चार अवैध फैक्टिरयां पकड़े जाने पर भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस मामले को आप विधायक मीत हेयर ने उठाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी अवधि के दौरान सूबे के कई सियासी नेताओं की शराब कारोबार में हिस्सेदारी का मामला भी गरमाया। अब राज्य सरकार ने सभी मामले खोलने और शराब के कारोबार से जुड़े सभी नेताओं पर एक्शन की योजना बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आबकारी विभाग को गैरकानूनी धंधे के खिलाफ मुहिम चलाने के निर्देश दिए गए हैं। - हरपाल सिंह चीमा, वित्त मंत्री, पंजाब।


अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोग नहीं बख्शे जाएंगे
मुख्यमंत्री भगवंत मान स्पष्ट कर चुके हैं कि अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। 2007 से 2022 सूबे में अवैध शराब के कारोबार को सियासी दलों और उनके नेताओं का वरदहस्त प्राप्त रहा है लेकिन अब यह नेता बख्शे नहीं जाएंगे। - मालविंदर सिंह कंग, मुख्य प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी, पंजाब।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed