फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP's challenge, Sidhu get the sealed report of drug kingpin open

आप की चुनौती, सिद्धू ड्रग सरगना की सीलबंद रिपोर्ट को खुलवाएं

Sat, 24 Jul 2021 08:18 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
AAP's challenge, Sidhu get the sealed report of drug kingpin open
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को चुनौती दी है। आप नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने सिद्धू को चुनौती देते हुए कहा कि वह ड्रग सरगना की सीलबंद रिपोर्ट को खुलवाएं, जो एक फरवरी 2018 से हाईकोर्ट में धूल फांक रही है। साथ ही पंजाब के लोगों को नशे से बचाने के लिए एसटीएफ की सीलबंद रिपोर्ट को सार्वजनिक कराएं।
विज्ञापन

शनिवार को पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से कहा कि दो वर्षों से हाईकोर्ट में रिपोर्ट बंद पड़ी है। पंजाब की किसी अधिकृत आथॉरिटी ने इस रिपोर्ट की सील खुलवाने की प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर कोई कोशिश ही नहीं की, उल्टा एडवोकेट जनरल पंजाब के दफ्तर का सारा जोर इस बात पर लगा हुआ है कि इसे हर हाल में ठंडे बस्ते में ही रखा जाए, जिससे 2022 का चुनाव निकल जाए। चीमा ने कहा कि जितनी देर पंजाब के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा एजी दफ्तर में रहेंगे, उतने समय तक न तो एसटीएफ की रिपोर्ट सार्वजनिक होगी और न ही पंजाब सरकार कोई प्रतिष्ठित केस जीत सकेगी। इसलिए आप नवनियुक्त कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू से मांग करती है कि वह दो हफ्तों के अंदर-अंदर एसटीएफ की रिपोर्ट सार्वजनिक करवाएं, क्योंकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed