फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP Punjab appointed office bearers of Youth Wing and Nasha Mukti Morcha

Panchkula News: आप पंजाब ने यूथ विंग और नशा मुक्ति मोर्चे के पदाधिकारी नियुक्त किए

Sun, 14 Sep 2025 11:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
AAP Punjab appointed office bearers of Youth Wing and Nasha Mukti Morcha
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने रविवार को पार्टी के पंजाब नशा मुक्ति मोर्चा और यूथ विंग के नए पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस मौके पर पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब में नशे की समस्या एक गंभीर चुनौती है, जिसने पीढ़ियों को बर्बाद किया है। आम आदमी पार्टी का सपना पंजाब को नशा मुक्त करना है। यह तब तक संभव नहीं जब तक नौजवान नशे से दूर न हों। मुझे पूरा विश्वास है कि यह नई टीम गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को इस नशे के खिलाफ लामबंद करेगी और पार्टी की नशा मुक्त पंजाब मुहिम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएगी।

आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने नई टीम का स्वागत करते हुए कहा कि नशा मुक्ति मोर्चे के पदाधिकारियों के कंधों पर पंजाब की जवानी को बचाने की एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमारा लक्ष्य सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि एक सामाजिक बदलाव लाना है और इसके लिए हमें मिल कर इस लड़ाई को एक जन लहर बनाना पड़ेगा। आप ने वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। यही कारण है कि अलग-अलग विंग के पदाधिकारियों के बाद अब यूथ विंग के पदाधिकारियों का भी एलान कर दिया है, ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा सके। सिसोदिया ने कहा कि इनकी नियुक्ति से पार्टी को मजबूत मिलेगी। साथ ही उन्होंने तुरंत प्रभाव से अपना काम संभालने के निर्देश दिए हैं जिससे वह मौजूदा हालात में राहत कार्यों में भी मदद पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed