फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP MLA wrote a letter to Jathedar Shri Akal Takht

दोहरी बेअदबी के लिए कैप्टन को पंथ से निष्कासित किया जाए : आप

Tue, 27 Apr 2021 08:16 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
AAP MLA wrote a letter to Jathedar Shri Akal Takht
दोहरी बेअदबी में आप नेता और विधायक कुलतार सिंह संधवां ने जत्थेदार अकाल तख्त को खुली चिट्ठी लिखकर कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंथ से निष्कासित किए जाने की मांग की है। पत्र में संधवां ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री गुटका साहिब जी की शपथ ली थी कि वे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामले के दोषियों को बेनकाब करेंगे। कैप्टन ने साढ़े चार साल के शासनकाल में गुरु साहिब का अपमान करने वाले दोषियों को दंडित करने के बजाय उन्हें बचाने वाले कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय से मंगलवार को जारी संधवां के बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री अपनी राजनीति के लिए बार-बार जांच आयोग और विशेष जांच समिति की स्थापना कर रहे हैं एवं गुरु ग्रंथ साहिब जी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में कुंवर विजय प्रताप सिंह की जांच रिपोर्ट खारिज कराने की साजिश में कैप्टन अमरिंदर सिंह बेअदबी मामले के आरोपियों के साथ थे, यह साबित हो चुका है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के ड्रग्स वाले वादे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि ड्रग तस्कर पंजाब में खुलेआम घूम रहे है। चिट्टा खुलेआम बेचा जा रहा है और युवा ड्रग्स के शिकार हो रहे हैं। लेकिन कैप्टन की सरकार आंकड़ों का खेल खेल रही है और ड्रग्स के कारण होने वाली मौतों को काला पीलिया या अन्य कारण बताकर लोगों को गुमराह कर रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह का यह कृत्य गुरु साहिब की दोहरी बेअदबी है। संधवां ने सिंह साहिब से अपील करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल के लिए सिख पंथ में कोई जगह नहीं है। इसलिए उन्हें पंथ से तुरंत निष्कासित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed