फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP leaders laid siege to cabinet minister Ashu's residence

आप नेताओं ने कैबिनेट मंत्री आशु के आवास का किया घेराव

Wed, 21 Apr 2021 01:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
AAP leaders laid siege to cabinet minister Ashu's residence
चंडीगढ़। कैप्टन सरकार द्वारा किसानों की समस्याएं न सुनने और मंडियों में बारदाना की पहले से कोई व्यवस्था नहीं करने के विरोध में आम आदमी पार्टी के विधायक और किसान विंग के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने किसान विंग के अन्य नेताओं के साथ मंगलवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के आवास का घेराव किया। इस मौके पर संधवा के साथ गुरभेज बराड़ (राज्य संयुक्त सचिव, किसान विंग), महिंदर सिद्धू, चेतन सिंह जोरमाजरा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

आप नेताओं को पुलिस ने आशु के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास के बाहर रोक दिया, जहां आप नेताओं ने मंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मंडियों में किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने की मांग की। आप नेता मंत्री के निवास के बाहर धरने पर भी बैठे। बाद में मंत्री द्वारा इस मुद्दे को हल करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके मंत्री भारत भूषण आशु राज्य की मंडियों में गेहूं की खरीद और बारदाने के पुख्ता इंतजाम करने में फेल रहे हैं। कैप्टन सरकार की लचर व्यवस्थाओं और बारदाने की कमी के कारण किसान परेशान हैं। बारदाने की कमी और राज्य सरकार की लापरवाही के कारण मंडियों में बारिश से पंजाब का लाखों टन गेहूं नष्ट हो गया। कैप्टन अमरिंदर की विफलता और मोदी के साथ मिलीभगत के कारण पंजाब के किसान परेशानी में हैं। मंत्री भारत भूषण आशु से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि खरीद अवधि से तीन महीने पहले बारदाना की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed