{"_id":"66e8c3047376e981610df836","slug":"aap-eyes-haryana-assembly-seats-adjoining-punjab-pkl-office-news-c-16-1-pkl1082-518312-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब के साथ लगती हरियाणा विधानसभा सीटों पर आप की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब के साथ लगती हरियाणा विधानसभा सीटों पर आप की नजर
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुत कम दिन रह गए हैं। आम आदमी पार्टी ने चुनाव में जोर-शोर से प्रचार की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की पंजाब के साथ लगती 27 विधानसभा सीटों पर विशेष नजर है। सात जिलों में पड़ती इन विधानसभा सीटों में पंजाब के बाद सबसे अधिक जनसंख्या सिखों की है। हरियाणा विधानसभा की इन सीटों पर वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा जैसे नतीजे दोहराने की पार्टी को आस है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत 15 कैबिनेट मंत्रियों को इन सीटों पर प्रचार के लिए उतारा जाएगा, ताकि सिख जनसंख्या के वोट हासिल करने के लिए प्रचार को धार दी जा सके।हरियाणा में मुस्लिमों के बाद 4.91 प्रतिशत जनसंख्या के साथ सिख समाज सबसे बड़े अल्पसंख्यकों में से एक हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे का एलान कर दिया है। मंगलवार को वह अपने पद से इस्तीफे दे सकते हैं, क्योंकि उन्होंने उपराज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है। इस्तीफे के साथ ही दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जा सकती है।
इस सब के बाद ही अगले सप्ताह से पहले-पहले पंजाब के सभी नेताओं को हरियाणा विधानसभा की इन सीटों पर प्रचार में लगा दिया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, कालका, पंचकूला, टोहाना, रतिया, नरवाना, डबवाली, नारायणगढ़, शाहबाद, थानेसर, पिहोवा, कैंथल, पुंडरी, करनाल समेत अन्य सीटें शामिल हैं।
वर्ष 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। आप ने कुल 92 सीटों पर रिकाॅर्ड जीत दर्ज की थी। यही रिजल्ट पंजाब के साथ लगती हरियाणा विधानसभा की इन सीटों पर दोहराने की आस के साथ पार्टी द्वारा विशेष फोकस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पिहोवा से हैं। यह सीट भी पंजाब के साथ लगती है। लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने पिहोवा को सीएम मान का ससुराल बताया था। यही कारण है कि डॉ. गुरप्रीत कौर भी यहां मोर्चा संभाल सकती हैं। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल व सुनीता केजरीवाल खुद भी इन सीटों पर प्रचार की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
5 से 10 बड़ी रैलियां करने की तैयारी :
आप के अनुसार पंजाब बॉर्डर के साथ लगती हर सीट पर 5 से 10 बड़ी रैलियां की जाएंगी। इसके अलावा आप के 60 विधायकों को भी प्रचार में उतारा जाएगा। बड़ी रैलियों के साथ ही डोर टू डोर प्रचार भी किया जाएगा और पंजाब की मुफ्त बिजली समेत अन्य योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 48 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन किसी भी सीट पर जीत नहीं दर्ज कर पाए थे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के सभी कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से प्रचार शुरू किया जाएगा। सप्ताह के अंदर सभी मंत्री मोर्चा संभालेंगे। इसी तरह आप विधायकों ने पहले ही प्रचार शुरू कर दिया है। हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की भी लिस्ट जारी कर दी है।
-बुद्धराम, कार्यकारी प्रधान, आप पंजाब